पनागर (जबलपुर) :
पनागर भाजपा विधायक इंदु तिवारी के नेतृत्व में सेंकडो कार्यकर्ताओं के साथ आज राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सरकार बनने से पहले कमलनाथ ने अपने घोषणा पत्र में किये वचनों को पूरा नही किया है। लगातार हो रही वारिश के चलते सरकार आपदा से निपटने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय पर नही पंहुचे, मध्य प्रदेश के 52 जिलों में लगभग 32 जिले अतिवर्षा से प्रभावित हैं, जिनमे हजारों घर बह गए, किसानों के घरों में रखा अनाज, खेत मे लगी फसलें नष्ट हो गई, किसानों को फसल बीमा का लाभ नही मिल रहा है, साथ ही कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी का वचन भी नही निभाया, पूर्व मुख्यमंत्री ने संबल योजना और गरीबी रेखा से जुड़े लोगों को राहत पंहुचते हुए 200 रु का बिल निर्धारित किया था पर मौजूदा कमलनाथ सरकार ने पुरानी योजनाओं को बंद करा दिया जिससे बिजली उपभोक्ताओं के पास हजारों रु के आ रहे है, किसानों एवं गरीबों की समस्याओं का 15 दिवस के अंदर समाधान करने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम पनागर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, साथ ही दिए गए समयावधि में समस्याओं के निराकरण न होने की स्थिती में भाजपा द्वारा विशाल आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
जिसमे पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु भैया, शहर अध्यक्ष जी एस ठाकुर, महिला मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती अल्का गर्ग, पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रीना आनंद जैन, विधायक प्रतिनिधि आनंद जैन मिंचु भैया, सभी मंडलों के अध्यक्ष, समस्त भाजपा पार्षद गण, उपाध्यक्ष आसीश पटेल, अनिल गौतम, दुर्गेश बर्मन, कुणाल पटेल, पवन पटेल, शुभम विश्वकर्मा, दीपू विश्वकर्मा, राजा जैन, अंकुर जैन, धर्मेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, भीम पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता, एवं महिलाओं की उपस्थित रही।