पूर्णाहुति और कन्या एवं ब्राम्हण भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
*अमानगंज (पन्ना) :-*
पन्ना जिले के अमानगंज तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मझगवां सरकार में स्थित कालका देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमे 5 सितंबर से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का 13 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ समारोह पूर्वक समापन हो गया।
कथा व्यास पं. श्रीकांत त्रिपाठी जी महाराज के मुखारविंद से मुख्य कथा श्रोता रामकिशुन राजपूत एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कोमलता राजपूत एवं समस्त ग्राम के श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया गया। पिछले 1 सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का 13 सितंबर शुक्रवार को पूर्णाहुति पर ब्राह्मणों और कन्याओं को भोज कराया गया। तथा समस्त ग्रामबासियो सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी ग्रामबासियो का सराहनीय योगदान रहा।