शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और शाम चार बजे घनी घटाओं के साथ तेज बारिश होने लगी।
मौसम विभाग का कहना है कि शाम 5:30 बजे तक 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2015 में 24 घंटे के अंदर 56.8 मिमी बारिश हुई थी। 40 किमी प्रतिघंटे की गति से चली हवाओं के बीच हुई बारिश ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। 24 घंटे में पांच डिग्री की कमी आने के साथ अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
होली पर दो दिन तक बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आसमान में काले बादल छाने से दोपहर बाद दिन में अंधेरा छा गया था। 2015 के बाद पहली बार एक दिन में 16 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।