रामगढ़ में अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रतन लाल को जनता के विरोध के सामना करना पड़ा। विकास सहित कई मामलों को लेकर स्थानीय लोगों ने जनसभा स्थल पर पहुंच रतन लाल कटारिया के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता गुस्साए लोगों को शांत करवाने की कोशिश कर रहे, लेकिन उनकी किसी भी व्यक्ति ने एक नहीं सुनीं।
स्थिति बिगड़ते देख कटारिया ने वहां से दबे पांव निकलना ही मुनासिब समझा। वीडियो वायरल होने से जहां यह मामला सारा दिन शहर में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, विपक्षी चल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर तंज कसा और वीडियो को खूब शेयर किया।
आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा एवं पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने कहा कि यदि लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने विकास करवाया होता तो शायद उन्हें आज यह दिन देखना नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा कि कटारिया के विरोध का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो बार प्रचार के दौरान उन्हें इस स्थिति से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल के शासनकाल में कुछ नहीं किया।