झारखंड में रांची में महागठबंधन की आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जिस वायुसेना के पायलट देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगा देते हैं, प्रधानमंत्री उसी वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दे देती है। उनका इशारा राफेल विमान सौदे की तरफ था।
रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए भारतीय वायु सेना भारत की रक्षा करती है। भारतीय वायु सेना के पायलट देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगाते हैं। प्रधानमंत्री इसी वायु सेना का पैसा चुराकर अंबानी की जेब में डालते हैं। उन्होंने कहा कि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और अन्य पार्टी मिलकर भाजपा को हराएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश का चौकीदार हर भाषण में झूठ बोलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सारे चौकीदारों की मान-मर्यादा का हनन किया है। यह चौकीदार चोर है। जिसने भारतीय वायुसेना से छीनकर अपने दोस्त अनिल अंबानी की जेब में 30हजार करोड़ रुपये चुपके से पहुंचा दिए हैं। इनका झूठ सबसे मजबूत है।