शुक्रवार शाम तक हरियाणा के चुनाव रण में प्रत्याशियों, उनके समर्थक नेताओं व कार्यकर्ताओं और स्टार प्रचारकों ने अपना दम दिखा दिया है। अब बारी मतदाताओं की है। 21 अक्तूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी अपनी जरूरी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि विधानसभा आम चुनाव के लिए 21 अक्तूबर को मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। सोमवार सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा। वहीं 24 अक्तूबर को परिणाम आएंगे।