जिले में कोविड की रोकथाम व बचाव के लिए आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया सर ने स्वयं पी पी ई किट पहनकर रांझी ज्ञानोदय अस्पताल, मनमोहन नगर अस्पताल व विक्टोरिया जिला अस्पताल में आई.सी.यू. व कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। सभी वार्डो में भर्ती प्रत्येक मरीजों से इलाज संबंधित जानकारी ली। साथ ही दवाएं, रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन व भोजन की उपलब्धता व स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली। सभी मरीजो द्वारा स्टाफ नर्सो एवं अन्य सभी स्टाफ के व्यवहार की तारीफ की, दवाएं एवं भोजन समय पर मिल रहा है कि जानकारी दी। इस अवसर जिला कोविड प्रभारी डॉ संजय मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ सी व्ही अरोरा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे। सी.एम.एच.ओ. द्वारा तीनों अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व स्टाफ को निर्देश दिए कि कोरोना के मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न हो। सिविल सर्जन डॉ सी व्ही अरोरा व आर एम ओ डॉ संजय जैन को निर्देश दिए कि मरीजों को सभी आवश्यक उपचार व दवाएं समय पर उपलब्ध हो एवं प्रत्येक वार्ड में मरीजों के मनोरंजन हेतु टी व्ही लगाने के निर्देश डॉ रत्नेश कुररिया द्वारा दिये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया ने स्वयं पी पी ई किट पहनकर किया वार्डो का निरीक्षण
