Simla
आनी – आनी की शिल्ही पंचायत में तीन साल की मासूम बच्ची को तेंदुआ घर के बरामदे से उठा ले गया। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। बच्ची का शव क्षत विक्षत हालत में घर से करीब दो सौ मीटर दूर बरामद कर लिया गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
शिल्ही पंचायत के उपप्रधान राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि बच्ची एक कमरे से आंगन होकर दूसरे कमरे की ओर जा रही थी। उसी वक्त घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उसे शिकार बनाया। जब तक घरवालों को पता चलता, इतने में तेंदुआ बच्ची को उठा ले गया। तेंदुए के पंजों के निशान से इस बात का पता चला। वारदात के समय बिजली अचानक गुल हुई, उसी दौरान ये घटना हुई।