कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के पांच जिलों के लिए पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी बयान के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से अस्तित्व में जा जाएंगी। पार्टी ने दतिया में अशोक दांगी, रतलाम ग्रामीण में हर्ष विजय गहलोत, हरदा में ओम पटेल, अनूपपुर में फुंदेलसिंह मार्को और व दमोह में मनु मिश्रा को जिम्मेदारी दी है।